देहरादून 16 साल की लड़की घर से गायब, काठबंगला के युवक पर शादी के लिए भगाने का आरोप
_भगवा रक्षा दल के साथ थाने पहुंचे पिता, राजपुर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा_
देहरादून। राजपुर थाना क्षेत्र से 16 साल की नाबालिग के लापता होने का मामला सामने आया है। आईटी पार्क राजेश्वर नगर फेस-1 निवासी सुरेन्द्र पासवान ने बुधवार थाने में तहरीर देकर काठबंगला निवासी एक युवक पर लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने और शादी करने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और नाबालिग की तलाश शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला
तहरीर में सुरेन्द्र पासवान ने बताया कि उनकी पुत्री कु. रविना, जन्म तिथि 15/07/2010, 7 अगस्त 2026 से घर से लापता है। काफी खोजबीन के बाद भी जब कुछ पता नहीं चला तो उन्होंने पुलिस का दरवाजा खटखटाया।
पिता का आरोप है कि उन्हें जानकारी मिली है कि काठबंगला निवासी अभिषेक पुत्र उमेश उनकी बेटी को अपने साथ ले गया है और दोनों ने शादी करने की बात कही है।
भगवा रक्षा दल के साथ पहुंचे थाने
नाबालिग के पिता अकेले नहीं आए थे। उनके साथ भगवा रक्षा दल के कार्यकर्ता भी राजपुर थाने पहुंचे। दल के सदस्यों ने पुलिस से जल्द से जल्द बेटी को बरामद कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
इसके बाद पुलिस ने पासवान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
राजपुर थाना पुलिस का कहना है कि नाबालिग की बरामदगी के लिए टीमें लगाई गई हैं। आरोपी अभिषेक के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के जरिए भी सुराग जुटाने में जुटी है।
मीडिया से बात करते हुए भगवा रक्षा दल का कहना है कि नाबालिग के साथ शादी कानूनी रूप से अपराध है जिसको लेकर उन्होंने कड़ी कार्रवाई की मांग की
#DEHRADUN #UTTRAKHAND #UttarakhandPolice #SSP #DEHRADUN #DGP #UTTRAKHAND #CM #UTTRAKHAND #DM #DEHRADUN #BBR #LIVE #UTTRAKHAND #NEWS