कुरई: सिवनी: रिटायर्ड शिक्षक साइबर ठगी के शिकार, खाते से उड़े ₹3.45 लाख
Kurai, Seoni | May 12, 2026 सिवनी के कुरई निवासी रिटायर्ड शिक्षक दुर्गाप्रसाद वामने साइबर ठगी का शिकार हो गए। मंगलवार को बताया गया कि अज्ञात ठगों ने यूपीआई पेमेंट के जरिए उनके खाते से 3 लाख 45 हजार रुपये निकाल लिए। मामले की शिकायत पीड़ित ने पुलिस में दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।