महनार: अब्दुल्ला चौक ओपी पुलिस ने लोदीपुर लखराज गांव में सड़क किनारे झाड़ी में छुपाकर रखे 101 बोतल अंग्रेजी शराब को किया जब्त
महनार थाना के अब्दुल्ला चौक ओपी क्षेत्र के लोदीपुर लखराज गांव में सड़क किनारे झाड़ी में छुपाकर रखे गए 101 बोतल अंग्रेजी शराब को अब्दुल्ला चौक ओपी प्रभारी ने बरामद किया है।इस संबंध में अब्दुल्ला चौक ओपी प्रभारी संजीत कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि जंदाहा के अरनिया निवासी बुधन सिंह के पुत्र दीपक कुमार के द्वारा शराब को छुपाकर रखा गया है।