मटिहानी: रामदीरी में जिला स्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता में रामदीरी ने रतनपुर को 3-0 से हराया
रामदीरी में जिलास्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार की दोपहर 3:00 किया गया. इस प्रतियोगिता में रामदीरी ने रतनपुर को 3-0 से हराकर शील्ड पर कब्जा जमा लिया. कार्यक्रम का उद्घाटन मटिहानी के पूर्व विधायक बोगो सिंह ने किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि रामदीरी के युवा खिलाड़ी जिला ही नहीं राज्यस्तर पर अपना परचम लहरा रहे हैं.