मटिहानी: रामदीरी चौधरी पट्टी में मकई के खेत से एक शव बरामद, SP ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी चौधरी पट्टी में 01 व्यक्ति का शव मकई खेत से बरामद किया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही बुधवार की दोपहर 12:00 बजे एसपी मनीष ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की. इस संबंध में उन्होंने बताया कि मृतक व्यक्ति की पहचान दीपक कुमार उर्फ चिप्पू के रूप में हुई है.