*गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर जेएलएन संस्कार एकेडमी में श्रद्धांजलि एवं संकल्प कार्यक्रम*
*विद्यार्थियों को केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि अच्छे संस्कार, अनुशासन, सत्य और जिम्मेदारी की भावना के साथ आगे बढ़ना चाहिए।” डॉ अशरफ़ बैग*
सांगोद, 2 अक्टूबर 2026।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर जेएलएन संस्कार एकेडमी, सांगोद में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार की ओर से महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। विद्यार्थियों ने दोनों महान विभूतियों को नमन करते हुए उनके आदर्शों, विचारों एवं राष्ट्रसेवा की भावना को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, अनुशासन, ईमानदारी एवं देश के प्रति जिम्मेदारी जैसे मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। विद्यार्थियों को महात्मा गांधी जी के सत्य एवं अहिंसा के सिद्धांत तथा लाल बहादुर शास्त्री जी के सादगी, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रप्रेम के आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया।
डॉ. अशरफ बेग, सचिव , जेएलएन एजुकेशनल ग्रुप ने कहा कि “महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी का जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। विद्यार्थियों को केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि अच्छे संस्कार, अनुशासन, सत्य और जिम्मेदारी की भावना के साथ आगे बढ़ना चाहिए।”
वहीं डॉ. अमन मिर्जा, डायरेक्टर, जेएलएन संस्कार एकेडमी ने कहा कि “महापुरुषों की जयंती मनाने का उद्देश्य केवल उन्हें याद करना नहीं, बल्कि उनके विचारों को अपने व्यवहार और जीवन में उतारना है। आज के विद्यार्थी ही देश का भविष्य हैं। यदि उनमें सत्य, अनुशासन, सेवा और राष्ट्रप्रेम के संस्कार विकसित होंगे, तो हमारा देश और अधिक मजबूत बनेगा।”
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्शों पर चलने तथा एक बेहतर, स्वच्छ, अनुशासित एवं जिम्मेदार समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।
जेएलएन संस्कार एकेडमी, सांगोद ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को राष्ट्र के महान नायकों के जीवन से प्रेरणा लेकर अपने व्यक्तित्व एवं चरित्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया।
Sangod, Kota | Oct 2, 2026