थानागाजी: थानागाजी में भूमि विवाद के चलते पार्षद पर हुआ जानलेवा हमला, क्षेत्र में फैली दहशत
थानागाजी विधानसभा क्षेत्र में जमीन खरीद-फरोख्त को लेकर भूमाफियाओं के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में नगर पालिका पार्षद कपिल मीणा पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में आपसी रंजिश के चलते लगातार झगड़े और हिंसक घटनाएं हो रही हैं।