मेरठ: सिंचाई विभाग कार्यालय मेरठ में शराब पीकर सिर पर गिलास रखकर ठुमके लगाते दिखे कर्मचारी, नाचने का वीडियो हुआ वायरल
Meerut, Meerut | Jun 29, 2025 मेरठ के खैर नगर स्थित लघु सिंचाई विभाग के मंडलीय कार्यालय में कर्मचारियों की अनुशासनहीनता का मामला सामने आया है।सोशल मीडिया पर वायरल हुए 29 सेकंड के वीडियो में 5-6 कर्मचारी कार्यालय में शराब पीकर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में कुछ कर्मचारियों ने सिर पर शराब के गिलास रखे हैं और एक कर्मचारी शराब पीते हुए नजर आ रहा है।