मेरठ: भावनपुर पुलिस की 25 हजार के ईनामी गौतस्कर के साथ मुठभेड़, पुलिस की गोली लगने से बदमाश हुआ घायल
Meerut, Meerut | Jun 29, 2025 मेरठ की भावनपुर थाना पुलिस औऱ स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ में 25 हजार रुपये के शातिर गौ तस्कर को पैर में गोली मारकर घायल कर दिया । बदमाश पर मेरठ और हापुड़ जनपद में आधा दर्जन अपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके पास से तमंचा ,कारतूस आदि बरामद हुआ है । घायल को अस्पताल भेजा गया है