मेरठ: सदर क्षेत्र में बेटा न होने पर पत्नी को यातनाएं देकर पति ने घर से निकाला, थाना पुलिस ने नहीं की सुनवाई
Meerut, Meerut | Jun 28, 2025 मेरठ में एक पति बेटे की चाहत मे शैतान बन गया उसने पत्नी को तरह-तरह की यातनाएं दी और मारपीट करते हुए घर से निकाल दिया। आरोपी पति,पत्नी से बेटा ना होने से नाराज था और पत्नी को घर से निकलकर गलत काम कराने का दबाव बना रहा है। पीड़िता ने आरोपी की शिकायत थाना पुलिस से की आरोप है कि थाना पुलिस आरोपी पति पर कार्यवाही नही कर रही है