रबी फसल की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा, किसान पंजीकरण एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने का निर्देश।
समाहरणालय सभाकक्ष में जिला पदाधिकारी श्री समीर सौरभ की उपस्थिति में कृषि विभाग की योजनाओं एवं रबी मौसम 2026-27 की प्रगति की समीक्षा की गई।
जिले में इस वर्ष 1,26,763 हेक्टेयर क्षेत्र में रबी फसल आच्छादन का लक्ष्य निर्धारित है। समीक्षा के दौरान किसान पंजीकरण, डिजिटल क्रॉप सर्वे, बीज वितरण, उर्वरक उपलब्धता, कृषि यांत्रिकीकरण एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना की प्रगति की जानकारी ली गई।
जिले में अब तक 1,31,668 किसानों का पंजीकरण पूरा हुआ है। वहीं डिजिटल क्रॉप सर्वे के तहत 7,19,412 प्लॉट का सर्वे किया जा चुका है। जिला कृषि पदाधिकारी को किसान पंजीकरण में तेजी लाने, लंबित सर्वे एवं आवेदनों का निष्पादन करने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक समयबद्ध रूप से पहुंचाने का निर्देश दिया गया।
#SamratChoudhary #Agriculture #Gopalganj #BiharGovernment #IPRDBihar
193 views | Gopalganj, Bihar | Nov 19, 2026