हौज खास: वाल्मीकि सेना एवं भाजपा ज़िला उपाध्यक्ष SC मोर्चा मोहनी चंदेल ने ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता
कांग्रेस सांसद राहुल गाँधी के आदर्श सिद्धांतों एवं कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति से प्रभावित होकर निरंतर लोग कांग्रेस परिवार से जुड़ रहे हैं। इसी कड़ी में आज दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष देवेंद्र यादव के नेतृत्व में वाल्मीकि सेना एवं भाजपा ज़िला उपाध्यक्ष एससी मोर्चा मोहनी चंदेल ने दिल्ली कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।