हौज खास: नई दिल्ली से भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने संसद सदस्य के रूप में शपथ ली
18वीं लोकसभा का पहला सत्र शुरू हो गया है। संसद सत्र की शुरुआत में राष्ट्रपति की ओर से नियुक्त किए गए प्रोटेम स्पीकर बीजेपी सांसद भर्तृहरि महताब ने सदन की कार्यवाही शुरू करते हुए सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संसद सदस्यता की शपथ दिलाई। इसी कड़ी में नई दिल्ली से भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने संसद सदस्य के रूप में शपथ ली।