हौज खास: 18वीं लोकसभा सत्र के पहले दिन संविधान की किताब लिए संसद भवन परिसर में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के सांसदों ने किया विरोध प्रदर्शन
18वीं लोकसभा सत्र के पहले दिन कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के नेताओं ने संसद परिसर में संविधान की प्रति लेकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "संविधान को बचाने के लिए हमने जो कोशिश की थी उसमें जनता हमारे साथ है लेकिन मोदी जी ने संविधान को तोड़ने की कोशिश की।