लालगंज: कादीपुर रौनापार में बोर्ड परीक्षा के टॉपर मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित, अन्य छात्रों के लिए बनेगा प्रेरणास्रोत
आजमगढ़ जनपद के हरैया ब्लॉक अंतर्गत कादीपुर रौनापार में स्थित एसआरएस इंटरनेशनल स्कूल पर गुरुवार को एक सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया । वही सीबीएसई 10वीं बोर्ड की परीक्षा में उत्कृष्ट अंक पाने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित कर छात्रों का हौसला अफजाई किया गया । साथ ही एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया ।