बखरी: घाघरा प्लस टू स्कूल में नामांकन के नाम पर अवैध वसूली से नाराज़गी, डीईओ सहित जनप्रतिनिधियों ने लिया जायजा
बखरी के घाघरा अपग्रेड प्लस टू स्कूल में नामांकन के नाम पर अवैध वसूली और अनियमितता को लेकर जनप्रतिनिधि और अभिभावकों में जबरदस्त नाराजगी देखी जा रही है। इस सिलसिले में पूर्व विधायक सूर्यकांत पासवान मुखिया नंदकिशोर तांती पैक्स अध्यक्ष बलराम कुशवाहा सहित अन्य लोग विद्यालय पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। बीईओ ने हेडमास्टर के विरुद्ध लगाए गए आरोप की जांच की बात कही।