चूरू: खारिया गांव के कॉमेडियन अनिल-ओमला की गिरफ्तारी पर आक्रोश, खयाली, बन्नू, मुस्कान सहित इंफ्लुएंसर पहुंचे एसपी दफ्तर
Churu, Churu | Aug 27, 2026 चूरू के गांव खारिया के सोशल मीडिया कॉमेडियन अनिल-ओमला के द्वारा की गई पोस्ट के बाद चूरू की सदर थाना पुलिस द्वारा उन्हें शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस सम्बंध में गुरुवार को राजस्थान इंफ्लुएंसर कम्युनिटी के सदस्यों ने अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए चूरू एसपी निश्चय प्रसाद एम को ज्ञापन दिया।