लोकेंद्र सिंह कालवी की जयंती पर श्रद्धांजलि, समाजसेवा के मार्ग पर चलने का लिया संकल्प
चूरू। श्री राजपूत करणी सेना के संस्थापक एवं वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय लोकेंद्र सिंह कालवी की जन्म जयंती गुरुवार को श्री बनीर राजपूत छात्रावास, चूरू में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर समाज के लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में रतन सिंह ख्याली, करणी सेना अध्यक्ष प्रदीप सिंह ढाढर, आलोक सिंह टकणेत, सेवानिवृत्त सूबेदार रतन सिंह राठौड़, दुर्गा सिंह बरड़ादास, जय सिंह मठोंडी सहित समाज के अनेक लोग मौजूद रहे। युवा शक्ति एवं मातृ शक्ति ने भी कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए कालवी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।
वक्ताओं ने लोकेंद्र सिंह कालवी के सामाजिक जीवन, समाज के प्रति उनके समर्पण और युवाओं को संगठित करने में उनकी भूमिका को याद किया। उन्होंने कहा कि कालवी ने सामाजिक सरोकारों और समाजहित के लिए हमेशा सक्रिय भूमिका निभाई। उनके विचार और सामाजिक कार्य आज भी समाज के लोगों को प्रेरणा देते हैं।
इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके सामाजिक जीवन से प्रेरणा लेकर समाज की एकता, शिक्षा और सामाजिक उत्थान के लिए कार्य करने तथा उनके बताए मार्ग पर आगे बढ़ने का संकल्प लिया।
Churu, Churu | Aug 27, 2026