चित्तौड़गढ़ में रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नीट परीक्षा शुरू हुई। जिला मुख्यालय पर बनाए गए पांच परीक्षा केंद्रों पर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। शहीद मेजर नटवर सिंह विद्यालय सहित सभी केंद्रों पर अभ्यर्थियों को सख्त जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया।