जमुई: झुंडो गांव में भूमि विवाद को लेकर पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सात लोग घायल, दो को पटना रेफर, जांच में जुटी पुलिस
Jamui, Jamui | Apr 3, 2026 झुंडो गांव में भूमि विवाद के रंजिश में शुक्रवार की देर शाम 6:30 बजे दो पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस मारपीट में एक पक्ष से पांच लोग तो दूसरे पक्ष से दो लोग यानि कुल सात लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस द्वारा पांच घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो को डॉक्टर द्वारा पटना रेफर कर दिया गया