हरसूद: नया हरसूद स्थित श्री सीताराम मंदिर पर अन्नकूट महाप्रसादी का किया आयोजन
दीपावली के दूसरे दिन सोमवार शाम को करीब 7:30 बजे के लगभग नया हरसूद में भैरव चौक स्थित श्री सीताराम मंदिर पर अन्नकूट महाप्रसादी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाआरती पुजारी मोहित शर्मा द्वारा संपन्न कराई गई। महाआरती के पश्चात श्रद्धालुओं को अन्नकूट महाप्रसादी का वितरण किया गया।