महिला और बेटियों पर लाठी-टांगी से हमले का आरोप, SP से लगाई सुरक्षा की गुहार
सिंगरौली। बरगवां थाना क्षेत्र के ग्राम जोबगढ़ में महिला और उसकी बेटियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता प्रभा मिश्रा ने एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दी है। आवेदन के अनुसार, 2 अक्टूबर को जगदीश मिश्रा और प्रवीण मिश्रा पर महिला व उनकी बेटियों स्वाती और शिखा के साथ लाठी-टांगी से हमला करने का आरोप लगाया गया है। घटना में पीड़िता के बाएं हाथ में चोट लगने की बात कही गई है।
पीड़िता ने बरगवां पुलिस पर शिकायत के मुताबिक कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही परिवार को जान-माल की सुरक्षा देने की गुहार लगाई। एसपी ने मामले में कार्रवाई का भरोसा दिया है।
नोट: वीडियो में किए गए दावों की FocusLine24 स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है। पुलिस जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।
#singrauli #singraulinews #crime #madhyapradesh #focuslin