भिवानी: सीबीएलयू से पेपर देकर लौट रही छात्रा स्कॉर्पियो की टक्कर से हुई घायल, पुलिस ने दर्ज किया मामला
सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव रामलवास निवासी आशा यादव ने बताया कि वह सीबीएलयू से एमएससी योगा की पढ़ाई कर रही है। वह परीक्षा देने के लिए सीबीएलयू गई थी। जब वह पेपर देकर अपने घर जा रही थी तो दोपहर एक बजे विश्वविद्यालय के गेट पर पैदल पहुंची तो अचानक ही पीछे से तेज रफ्तार काली स्कोर्पियो गाड़ी आई जिसने उसको टक्कर मार दी।