सोनुआ थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध बालू उत्खनन और परिवहन के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। मंगलवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए सोनुआ गुदड़ी मुख्य सड़क पर पोड़ाहाट चारमोड़ के समीप अवैध बालू से लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया।