लोहंडीगुडा: पीसीसी चीफ दीपक बैज ने विधायक धरमलाल कौशिक से राजधानी में मोबाइल लूट पर सरकार को घेरा
राजधानी रायपुर में सोमवार को बड़ी वारदात सामने आई है। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा के सीनियर नेता धरमलाल कौशिक के साथ लूटपाट की गई है। धरमलाल कौशिक ने लूट की घटना की जानकारी पुलिस को दी है। जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस की टीमें एक्टिव हो गई हैं। इस मामले में पीसीसी चीफ ने सरकार पर हमला बोला है ।