अटेर: लहर चुंगी पर यातायात पुलिस ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर वाहन चालकों को निशुल्क हेलमेट बांटे
Ater, Bhind | Oct 17, 2026 भिण्ड। शहर के लहर चुंगी पर शनिवार को यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा ने दोपहिया वाहन चालकों को रोककर निशुल्क हेलमेट वितरित किए और उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी।