टीकमगढ़: कुड़ैला गांव में शख्स ने एक युवक के साथ की मारपीट, CHC से जिला अस्पताल किया गया रेफर
कुड़ैला गांव में एक व्यक्ति के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। घायल गोकुल आदिवासी ने जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने घर के बाहर था इसी दौरान गांव का किशनलाल आदिवासी आया जमीन संबंधी विवाद को लेकर गाली गलौज करने लगा और फिर उसने धारदार हथियार से उसके साथ मारपीट कर दी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया।