टीकमगढ़: टीकमगढ़ में महेंद्र सागर तालाब का सीमांकन शुरू, जबलपुर हाईकोर्ट के निर्देश पर राजस्व अमले ने शुरू की कार्रवाई
टीकमगढ़ में शनिवार को जबलपुर हाईकोर्ट के निर्देश पर तहसीलदार ने पटवारी की टीम के साथ शहर के महेंद्र सागर तालाब का सीमांकन शुरू किया है। नौ लोगों की टीम ने तालाब के कैचमेंट एरिया का निरीक्षण कर सर्वे किया। इस दौरान कई जगह लोगों का अतिक्रमण भी मिला है। हाई कोर्ट के सख्त निर्देश के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है।