टीकमगढ़: सतगुवा गांव में चार लोगों पर हमला, तीन घायल, वीडियो वायरल
जिले के सतगुवा गाँव में चार लोगों के साथ मारपीट की गई है ।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ।घायल देवेंद्र ने बताया कि कुछ दिन पहले बाइक की टक्कर से एक बकरी घायल हो गई थी,जिसका इलाज करवाया गया था।पीड़ित ने बताया कि वह अपने घर था, इसी दौरान अनावेदकगण बकरी की बाइक से टक्कर के मामले में पैसे मांगने लगे और फिर उन लोगों ने मारपीट कर दी।