बरेली: बारादरी थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक शातिर बदमाश को किया गिरफ्तार
बारादरी थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर चेकिंग कर रही पुलिस पर बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी में बदमाश के पैर में गोली लगी है। जिसको उपचार के लिए बनेगी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पकड़ा गया आरोपी बदायूं जनपद का रहने वाला है।