बरेली: थाना कैंट पुलिस ने चोरी की वारदातें करने वाले एक शातिर गैंग का पर्दाफाश किया, पांच आरोपी गिरफ्तार
थाना कैंट पुलिस ने चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर गैंग का किया पर्दाफाश,पांच आरोपी गिरफ्तार।पुलिस ने इस गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम आयुष, सोनू उर्फ अमनदीप, देवू उर्फ देवांश, देव और अवनीश हैं।इनके पास एक एलईडी टीवी,4000 रुपये नकद,सोने की एक अंगूठी,एक छीना गया आईफोन और एक लोहे की रॉड शामिल है।