बरेली: थाना कैंट पुलिस ने बाइक चोरी और चोरी की बाइकों से लूट छिनैती करने वाले गिरोह के 5 सदस्यों को पकड़ा
थाना कैंट पुलिस ने बाइक चोरी करने तथा चोरी की बाइकों से लूट छिनैती की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के पांच लोगों को गिरफ्तार किया।पकड़े गए आरोपियों में कुनाल कश्यप, संदीप, अभिषेक विपिन और एक नाबालिग शामिल है सभी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।