घरेलू हादसे में बर्तन में फंसा मासूम का सिर, डॉक्टर ने सूझबूझ से बचाई जान।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक हैरान कर देने वाले वीडियो में घर के अंदर खेल रहे एक मासूम बच्चे का सिर अचानक सिल्वर के बर्तन में फंस गया। परिजनों द्वारा काफी कोशिशों के बाद भी जब सिर बाहर नहीं निकल सका, तो स्थिति गंभीर होती देख बच्चे को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टर ने त्वरित सूझबूझ और कटर मशीन की मदद से बेहद सावधानीपूर्वक बर्तन को काटकर बच्चे के सिर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते मिली डॉक्टरी सहायता के कारण बच्चा अब पूरी तरह सुरक्षित है।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #viralvideo