गुरुकुल में आयुर्वेद शिक्षा की नई शुरुआत,इस सत्र से छात्र हासिल कर सकेंगे BAMS की डिग्री।
हरिद्वार। देश में प्राचीन शिक्षा पद्धति और आधुनिक चिकित्सा के समन्वय को बढ़ावा देने के लिए एक नए गुरुकुलम् में BAMS कोर्स की शुरुआत की जा रही है। इस नए संस्थान के माध्यम से छात्र अब पारंपरिक माहौल में आयुर्वेद की उच्च डिग्री हासिल कर सकेंगे।
योग गुरु स्वामी रामदेव के अनुसार, इस शैक्षणिक सत्र में 60 छात्रों के साथ पाठ्यक्रम की शुरुआत की जा रही है। संस्थान ने इसके भविष्य के विस्तार को लेकर एक वृहद योजना तैयार की है, जिसके तहत अगले वर्ष छात्रों की संख्या बढ़ाकर 120 की जाएगी। वहीं, आने वाले समय में इसे सुदृढ़ करते हुए कुल 1,000 छात्रों को एक साथ आयुर्वेद की उच्च शिक्षा देने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा गया है।
"उत्तराखंड की हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए Nandi News Uttarakhand को Follow करें।"
#Uttarakhand #Dehradun #NandiNews #BreakingNews #UttarakhandNews #Haridwar #viralvideo #Patanjli