गुलाना: गुलाना पुलिस चौकी पर हुई शांति समिति की बैठक, खुले स्थान पर कुर्बानी नहीं करने के दिए निर्देश
गुलाना पुलिस चौकी पर ईद पर्व एवं आगामी त्यौहारों को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता तहसीलदार रमेश परमार ने की। उन्होंने लोगों से आगामी त्योहार को आपसी सामंजस्य और भाई चारे के साथ मनाने की अपील की। चौकी प्रभारी नरेंद्र कुशवाह ने निर्देश दिए कि खुले स्थान पर कुर्बानी न करें।