गुलाना: गुलाना में मुस्लिम समाज के लोगों ने अदा की ईद की नमाज, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
गुलाना में मुस्लिम समाजजनों द्वारा ईद की नमाज अदा की गई। जिसमें हजारों मुस्लिम समाजजन शामिल रहे। ईद की नमाज के लिए मुस्लिम समाजजन उत्साहित दिखे और नमाज के बाद गले मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। इस मौके पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समाजजन ईद की नमाज में शामिल हुए। ईद की नमाज के दौरान पुलिस और प्रशासन द्वारा सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे।