गुलाना: अकोदिया थाना पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, जिलाबदर और आदतन बदमाशों के घर पहुंच कर की चेकिंग
अकोदिया थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाया जिसमें पुलिस द्वारा जिलाबदर व आदतन बदमाशों के घर पहुंच कर चेकिंग की गई। इसके साथ ही पुलिस ने मुख्य मार्गों पर पैदल भ्रमण भी किया। अकोदिया थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार लोगों में सुरक्षा का भाव और बदमाशों में पुलिस का डर बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई की गई एसपी यशपाल सिंह राजपूत के निर्देश पर अभियान चलाया गया।