सुल्तानपुर: राहुल गांधी के विरुद्ध मानहानि मामले में अधिवक्ताओं की हड़ताल के चलते टली सुनवाई : अधिवक्ता संतोष पांडेय
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को शुक्रवार को सुल्तानपुर की ML/MLA कोर्ट में बयान दर्ज कराने के लिए हाजिर होना था। लेकिन राहुल गांधी हाजिर नहीं हुए। वहीं अधिवक्ताओं की हड़ताल कोर्ट में सुनवाई भी टल गई। परिवादी के अधिवक्ता संतोष पाण्डेय ने बताया कि कोर्ट से अगली तारीख 02 अप्रैल नियत की गई है।