सुल्तानपुर: नगर क्षेत्र में अपने सरकारी वाहन से एनाउंस करते हुए SDM सदर ने शुरू किया अतिक्रमण हटाओ अभियान
सुलतानपुर के एसडीएम सदर ठाकुर प्रसाद ने आज अपने सरकारी वाहन से एनाउंस करते हुए नगर पालिका टीम के साथ शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरआत की।इस दौरान शहर के दरियापुर चौराहे पर स्थित सपा नेता मुईद अहमद की दुकान (रंगोली) के बाहर रखी टंकिया SDM के निर्देश के बाद जब्त कर कर ली गई।साथ ही SDM ने दुकानदारों को दुकान के अंदर सामान रखने की हिदायत भी दी।