सुल्तानपुर: सुलतानपुर के KNIT के पूर्व छात्र अक्षित पराशरी ने GATE 2024 में हासिल किया 25वां स्थान
कमला नेहरू प्रौद्योगिकी संस्थान सुल्तानपुर के पूर्व छात्र अक्षित पराशरी ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2024 में अखिल भारतीय में 25वां रैंक हासिल किया है।अक्षित ने GATE 2023 में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में अखिल भारतीय 21वां रैंक हासिल किया था, जबकि GATE 2022 में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में अखिल भारतीय 68वां रैंक हासिल किया था।