सुल्तानपुर: SP सोमेन वर्मा के आदेश पर शहर में एक घंटे की बढ़ाई गई NO ENTRY,यातायात प्रभारी ने की पुष्टि
सुलतानपुर के SP सोमेन वर्मा ने प्रयागराज-अयोध्या मार्ग पर स्थित गोमती नदी पुल के क्षतिग्रस्त होने एवं आगामी होली के त्यौहार के मद्देनजर शहर में भारी वाहनों के प्रवेश के समय में बदलाव किए है।पहले सुबह 7 से रात 9बजे तक भारी वाहनों का शहर के अंदर प्रवेश वर्जित था।अब उस समय को बढ़ाकर सुबह 7बजे से रात्रि 10बजे तक किया गया है।यातायात प्रभारी चंद्रभान ने की पुष्टि।