सुल्तानपुर: लखनऊ-बलिया हाईवे पर बन रहे ब्रेकर में फंसकर घायल हुए बाइक सवार 2 युवक, एंबुलेंस नहीं आने पर रिक्शे से पहुंचाया गया CHC
बीती देर रात लखनऊ-बलिया हाइवे पर कादीपुर रोड पर मोतिगरपुर कस्बे में हादसा हुआ। बन रहे ब्रेकर के पास बाइक सवार दिवाकर निषाद और अरुण निषाद घायल हुए। एंबुलेंस नही पहुंचने पर पुलिस ने ठेले से सीएचसी पहुंचाया। जहां से दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर किया गया है।