सुल्तानपुर: भुलकी में सपा छात्र सभा के जिला उपाध्यक्ष की ट्रेलर से कुचलकर हुई मौत, चालक पर गंभीर धाराओं में केस हुआ दर्ज
अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को टेलर ने बाइक सवार दो लोगों को रौंद दिया था। इसमें सपा छात्रसभा जिला उपाध्यक्ष राजीव यादव की मौके पर मौत हुई थी जबकि विकास यादव का पैर फ्रैक्चर हुआ था। इस मामले में विकास के भाई सुभाषचंद्र यादव की तहरीर पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।