बिजनौर: नजीबाबाद मार्ग पर झलरा गांव के पास दो कारों में हुई टक्कर, एक महिला हुई घायल
Bijnor, Bijnor | Aug 7, 2024 बिजनौर में नजीबाबाद मार्ग पर गांव झलरा के पास दो तेज रफ्तार कार आपस में भिड़ गई। हादसे में नजीबाबाद के अलीपुरा निवासी एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसके बाद उसको निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद दोनों कार चालकों मे कारों में हुए नुकसान को लेकर तीखी नोंक झोंक हुई और बाद में समझौता हो गया