बिजनौर: देर रात नजीबाबाद मार्ग पर बिजनौर पब्लिक स्कूल के पास तेज रफ्तार कार और आवारा पशु की हुई टक्कर, पांच लोग बुरी तरह घायल
Bijnor, Bijnor | Aug 7, 2024 बिजनौर में नजीबाबाद मार्ग पर देर रात एक कार व आवारा पशु की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि कार में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर एक की हालत नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया है।