बिजनौर: बिजनौर में कोहिनूर बैंक्विट हॉल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो कांवडिये घायल
Bijnor, Bijnor | Aug 7, 2024 बिजनौर में देर रात कोहिनूर बैंक्विट हॉल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से दो कांवडिये गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों कावड़िये चांदपुर के बास्टा इलाके के रहने वाले हैं। जो गंगाजल लेकर हरिद्वार से वापस आ रहे थे। तभी मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल में भर्ती कर दिया है। और अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।