बिजनौर: गांव लाडनपुर में दर्जनो महिलाओं के साथ जंगल चारा लेने गई महिला पर गुलदार ने किया हमला
Bijnor, Bijnor | Aug 6, 2024 बिजनौर के हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव लाडनपुर निवासी नरेंद्र की पत्नी संतोष दर्जनों महिलाओं के साथ जंगल चारा लेने गई थी। इसी दौरान घात लगाए बैठे गुलदार ने संतोष पर हमला कर दिया शोर शराबा सुनकर अन्य महिलाएं भी संतोष के पास पहुंच गई। जिसके बाद गुलदार जंगल की ओर भाग गया। घायल महिला को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कर दिया गया है।