बिजनौर: गांव रावली के पास स्थित देसी शराब के ठेके पर महिलाओं ने शराब लेने आए व्यक्ति के साथ चप्पलों से की मारपीट
Bijnor, Bijnor | Aug 6, 2024 बिजनौर जनपद में रावली गांव के पास स्थित देसी शराब के ठेके पर शराब के ठेके का विरोध करने दर्जनों महिलाएं 5 अगस्त को गई थी। और ठेके में तालाबंदी कर दी थी।इस दौरान शराब लेने बिंटू नामक व्यक्ति के साथ महिलाओं ने चप्पल से मारपीट की थी। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने 25 अज्ञात महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।