फुलवारी: बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा, लालू प्रसाद यादव ईश्वर से माफी मांग रहे हैं
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने रविवार दोपहर करीब 3:00 बजे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर जमकर हमला बोला है। संजय जायसवाल ने लालू प्रसाद यादव के उम्र को लेकर कहा कि 75 साल के बाद हिंदू धर्म में कहा जाता है वानप्रस्थ आश्रम और इसी के तहत लालू प्रसाद यादव अब ईश्वर से अपनी गलतियों की माफी मांग रहे हैं।