नैनीताल पुलिस के ऑपरेशन प्रहार के तहत महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चोरगलिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पिछले करीब दो महीने से एक महिला का कथित रूप से पीछा कर रहा था। शिकायत के मुताबिक उसने रास्ता रोककर अभद्र इशारे किए, हाथ पकड़ने का प्रयास किया और विरोध करने पर धमकी दी। स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
#Haldwani #Chorgalia #Nainital #NainitalPolice #OperationPrahar #WomenSafety #CrimeNews #BreakingNews #Uttarakhand #UttarakhandNews #PoliceAction #HindiNews #NewsUpdate #InstagramReels #FacebookReels #YouTubeShorts #HaldwaniExpressNews #SafeUttarakhand #WomenSecurity #PoliceUpdate